प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
बाड़मेर लीलसर गांव में नवनिर्मित जसनाथ महाराज के भव्य मंदिर के १२ अप्रैल को शुरू होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पंचकुंडीय यज्ञशाला निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं 'नैनी बाई रो मायरो' कथा के लिए पांडाल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। महंत मोटनाथ महाराज ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप देने में भक्तगण व कारीगर जुटे हुए हैं। वहीं मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। यात्रियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आश्रम के पास विशाल डोम का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए जालोर के करीब तीन दर्जन कारीगर जुटे हुए है। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही 'नैनी बाई रो मायरो' कथा व अन्य कार्यक्रम इसी डोम में आयोजित होंगे। पांडाल के द्वार पर महल के आकार का विशेष द्वार भी बनाया जा रहा है। इसी तरह परिसर में यज्ञशाला का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसमें पंचकुंडीय यज्ञ होगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top