राजस्थान टॉप पर, हैदराबाद फिसड्डी 
जयपुर। आईपीएल 5 में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम शीर्ष पर पहुंच गई है। आईपीएल-5 के 20वें लीग मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स को 5 विकेट से हराने के बाद राजस्थान की टीम शीर्ष पर पहुंची है जबकि हैदराबाद की डेक्कन चार्जर्स सबसे निचले स्थान पर है। राजस्थान ने अब तक 6 मैच खेल हैं। 4 में उसे जीत हासिल हुई जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है। चार जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स के आठ प्वाइंट हो गए हैं। राजस्थान की रन रेट 0.646 है।
दूसरे स्थान पर दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम है। दिल्ली ने अब तक चार मैच खेल हैं। तीन में उसने जीत हासिल की है जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के 6 प्वाइंट है। दिल्ली की रन रेट 1.099 है। तीसरे स्थान पर पुणे की टीम है। पुणे ने अब तक पांच मैच खेले हैं। तीन जीते जबकि दो में शिकस्त झेलनी पड़ी। पुणे के भी 6 प्वाइंट है। पुणे की रन रेट 0.342 है। चौथे स्थान पर मुंबई की टीम है। मुंबई ने अब तक पांच मैच खेले हैं। 3 में जीत और दो में हार का मुंह देखना पड़ा। मुंबई के भी 6 प्वाइंट है। मुंबई की रन रेट 0.088है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top