राजस्थान को मिलेगा नया राज्यपाल!
नई दिल्ली। 
राजस्थान को जल्द ही नया राज्यपाल मिलेगा। कांग्रेस ने चार राज्यपालों के नाम तय कर लिए हैं। कांग्रेस कोर ग्रुप की शनिवार को हुई बैठक में चार राज्यपालों के नाम तय किए गए। इनमें इंदिरा गांधी के निजी सचिव रह चुके आर के धवन, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर श्रीनिवास तिवारी,पूर्व रेल मंत्री सीके जाफर शरीफ और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के प्रमुख बीवी वांचू शामिल है। वांचू 30 अप्रेल को रिटार हो रहे हैं। कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी,गृह मंत्री पी.चिदंबरम,विदेश मंत्री एसएम कृष्णा और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल मौजूद थे। बैठक में राज्यपालों की नियुक्ति और ताजा राजनीतिक हालात पर चचा हुई। राजस्थान और केरल में राज्यपाल का पद खाली है। पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल के पास राजस्थान का अतिरिक्त कार्यभार है। आंध्र प्रदेश,महाराष्ट्र,गोवा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी इस माह के अंत तक राज्यपालों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। दिल्ली के उप राज्यपाल का कार्यकाल भी इस माह के अंत तक समाप्त हो रहा है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top