आंधी ने बढ़ाई परेशानी
जैसलमेर
स्वर्णनगरी के मौसम ने एक बार फिर पलटा खाया। बीतीरात स्वर्णनगरी में तेज हवाओं के साथ चली आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया।
सोमवार रात्रि को करीब 9.30 बजे अचानक तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। करीब एक घंटे तक चली आंधी से सब कुछ अस्त व्यस्त हो गया। वहीं इस दौरान बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही। रात्रि में भी तेज हवा के साथ आंधी का दौर जारी रहा। आंधी के चलते गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की गई। रामगढ़ में भी बीती रात चली आंधी से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। खेतों में काट कर रखी गई फसलें हवा के साथ उड़ गई। गृहणियों की बढ़ी परेशानी: सोमवार रात्रि को चली आंधी से गृहणियों की परेशानियों में इजाफा हुआ। मंगलवार सुबह सवेरे भी हल्की आंधी का दौर जारी था। जैसे जैसे दिन आंधी छटती चली गई। रात्रि में चली आंधी ने सबसे अधिक गृहणियों की परेशानी में इजाफा किया। आंधी की वजह से घर में रेत की परतें जम गई। गृहणी कविता ने बताया कि आंधी के कारण पूरा घर रेत से भर गया। जिसे साफ करने में काफी समय लगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें