बरेली। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल पम्प डीलरों की जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद देशभर के पेट्रोल पम्पों की आगामी 23 अप्रेल को होने वाली हडताल वापस ले ली गई है।
उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसियेशन के मण्डलीय अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने शनिवार को बताया कि कमीशन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर 23 अप्रेल को पेट्रोल पम्प डीलर्स हड़ताल करने वाले थे।उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में कई बार बढ़ोतरी के बावजूद डीलरों का कमीशन बढ़ाया नहीं गया इसी कारण हड़ताल करने का निर्णय लिया गया था। गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल पम्प डीलरों की जायज मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन मिलने पर प्रस्तावित हड़ताल टाल दी गई है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें