सरकार ने बढ़ाया मजदूर का हक
जयपुर। 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य की जनता को बजट घोषणाओं की तीसरी सौगात दी। विधानसभा में विनियोग विधेयक व वित्त विधेयक पर बहस के जवाब में गहलोत ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसके बाद सदन ने बजट पारित कर दिया। मंत्री व विधायकों के वेतन भत्ते में वृद्धि का संशोधन विधेयक भी बिना बहस पारित कर दिया गया। विधायक कोष की राशि दोगुनी करने का दोनों पक्षों ने स्वागत किया।
अजा-जजा की छात्रवृत्ति बढ़ी
कक्षा 6 से 8वीं के छात्रों को 15 रूपए मासिक की जगह 50 व छात्राओं को 75 के बजाय 100 रू. मिलेंगे। 9 व 10 के छात्रों को 30 के बजाय 60, छात्राओं को100 के बजाय 120 रू. मिलेंगे।
सफाईकर्मियों की भर्ती
शहरी निकायों में दो साल में 20 हजार सफाईकर्मी लगेंगे। एएनएम को 400 व जीएनएम को 600 रू. नर्सिग भत्ता।
कितनी बढ़ी मजदूरी
श्रेणी पहले अब
अकुशल श्रमिक 135 147
अर्द्धकुशल श्रमिक 145 157
कुशल श्रमिक 155 167
उच्च कुशल श्रमिक 205 217
1 मई से प्रभावी (रूपए में)
बजट घोषणाएं तय समय में पूरी की जाएंगी। विपक्ष की आशंका गलत है। मेरे स्तर पर समीक्षा और मॉनीटरिंग होगी। मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे निर्घारित समय में बजट घोषणाओं पर अमल करें।
अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री
...और जयपुर को ये मिला
अम्बेडकर विघि विवि
जयपुर में डा.भीमराव अम्बेडकर विघि विश्वविद्यालय खोला जाएगा। प्रदेश में 15 सरकारी एवं 43 गैर सरकारी लॉ कॉलेजों को इस विवि से सम्बद्ध किया जाएगा। प्रदेश में विघि के 20 हजार छात्र-छात्राएं हैं। इसकी स्थापना के लिए 10 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

इंटेलीजेंस अकादमी
आंतरिक सुरक्षा के नजरिए से खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने के लिए जयपुर में इंटेलीजेंस ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना की जाएगी। इंटेलीजेंस काम के लिए निरीक्षक स्तर के अघिकारियों का अलग से कॉडर बनेगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top