स्कॉच से मना जीत का जश्न 
चंडीगढ़। किंग्स इलेवन पंजाब पर कोलकाता नाइटराइडर्स की जीत के जश्न में बुधवार रात को चंडीगढ़ के होटल के पब में भव्य पार्टी का आयोजन हुआ। पार्टी की खास बात रही इसमें परोसी गई दुनिया की सबसे महंगी शराब में शुमार एक 50 साल पुराना ब्रांड। तीस एमएल इस सकॉच की कीमत है 40,000 रूपए। 
शाहरूख खान सहित इस पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों को अन्य ड्रिंक्स के साथ द लास्ट ड्रोप नाम की स्कॉच भी परोसी गई। होटल के सूत्रों के अनुसार जो स्कॉच पार्टी में सर्व की गई वह दुनिया की सबसे महंगी स्कॉच में से एक है। शराब प्रेमियों ने 13वीं शताब्दी में स्कॉटलैंड में यह स्कॉच बनाई थी। 750 एमएल लास्ट ड्रोप की कीमत है 14 लाख रूपए और वह भी स्कॉटलैंड में इसे बनाने वाली कंपनी से मांगने पर ही यह उपलब्ध होती है। भारत में इस ब्रेंड की केवल दो बोतलें ही मंगवाई गई थीं। इनमें से एक चंडीगढ़ लाई गई।
ब्रेट ली, ब्रेंडन मैक कुलम, जैक्स कालिस, मानविंदर बिसला और सुनिल नैरीन सहित शेष खिलाडियों ने फ्रांस की वाइन डॉम पेरिनोन व एबसोलूट व ग्रे गूस जैसी प्रचलित स्पिरीट से अपना गला तर किया। गुरूवार तड़के तक चली पार्टी में कोलकाता टीम के खिलाड़ी 37 लीटर शराब गट कर गए। बाद में पंजाब टीम भी सह मालकिन प्रीती जिंटा के साथ इस पार्टी में शामिल हो गई। सबसे ज्यादा मैक्सिकन बीयर कोरोना एक्सट्रा का सेवन हुआ। इसके बाद जपानी बियर अशाही और हेनकेंड पसंद की गई। आमतौर पर एल्कहोल को नजरअंदाज करने वाले शाहरूख के बाउंसर भी एनर्जी ड्रिंक रेड बुल के 43 कैन गटक गए।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top