एक्ट्रेस सिमरन के कारण मॉडल ने दी थी जान? 
मुंबई। मॉडल विवेका बाबजी की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। फिल्म प्रोडयूसर करण कुमार कक्कड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार विजय पलाण्डे ने खुलासा किया है कि उसकी पत्नी सिमरन सूद के कारण ही विवेका ने आत्महत्या की थी। सिमरन सूद को बॉलीवुड एक्टर अनुज टिक्कू के पिता अरूण टिक्कू की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पलाण्डे ने मुंबई पुलिस को बताया कि सिमरन सूद का विवेका के ब्वॉयफ्रेंड गौतम वोरा से अफेयर चल रहा था। विवेका इस बात से काफी परेशान थी। इसके चलते ही उसने सुसाइड किया था। विवेका की लाश जून 2010 में पाली हिल्स स्थित अपार्टमेंट में फंखे से लटकी हुई मिली थी। पलाण्डे ने बताया कि सिमरन और वह पति पत्नी हैं। पलाण्डे ने बताया कि 1999 में दोनों ने आर्य समाज में शादी की थी। पलाण्डे 2005 में जब जेल में था तब उसे पता चला था कि सिमरन का वोरा से अफेयर चल रहा है। इस अफेयर के बावजूद पलाण्डे ने बुरा नहीं माना।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top