भारतीय नागरिकता मिलने से काफी खुश हैं सन्नी लियोन 
मुम्बई| बॉलीवुड में 'जिस्म-2' से एंट्री को तैयार कनाडाई पोर्न स्टार सन्नी लियोन को भारतीय नागरिकता मिल गई है| भारतीय नागरिकता मिलने के बाद सन्नी काफी खुश हैं| उन्होंने अपनी ख़ुशी का इजहार माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट 'ट्विटर' पर किया है| सन्नी लियोन ने ट्वीटर पर ट्वीट किया है, "मेरे पास आज एक सबसे बड़ी खबर है। अब मैं आधिकारिक रूप से भारतीय हो गई हूं। वाऊऊऊऊ!!!!!!" आपको बता दें, इससे पहले सन्नी लियोन के पास कनाडा की नागरिकता थी| बीते महीने ही सन्नी ने अपनी भारतीय नागरिकता को लेकर दावेदारी पेश की थी, जिसके बाद अब उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है|मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो 'बिग बॉस' की वजह से चर्चा में आई पोर्न स्टार सन्नी लियोन का असली नाम कैरन मल्होत्रा है जो जन्मी और पली-बढ़ी तो कनाडा में है लेकिन मूल रूप से भारतीय ही है।फिलहाल, सन्नी लियोन इन दिनों महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म-2' की शूटिंग कर रही हैं| आपको बता दें, सन्नी के पति डेनियल वेब्बर भी भारत में ही काम तलाश रहे हैं, जिसके बाद से अटकलें लगाईं जा रही हैं कि सन्नी अब भारतीय फिल्मों में ही काम करेंगी|

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top