भारत रत्न के लिए सचिन की सिफारिश
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के लिए सचिन तेंदुलकर के नाम की सिफारिश की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को राज्य विधानसभा में यह घोषणा की। सरकार ने सचिन के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण को भी भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश की है। चव्हाण ने कहा कि क्रिकेट में योगदान के लिए सचिन का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए भेजा गया है। उन्होंने महाराष्ट्र सहित देश का नाम रोशन किया है। साथ ही वह देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। विश्वकप जीतने के बाद से ही सचिन को भारत रत्न देने की मांग की जा रही है। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर सहित कई हस्तियां सचिन को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर चुकी है। हालांकि कईयों का मानना था कि सचिन को फिलहाल भारत रत्न देना बहुत जल्दबाजी होगी। कहा जा रहा है कि सचिन को भारत रत्न देने के लिए ही खेल को भारत रत्न पुरस्कारों की श्रेणी में शामिल किया गया है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें