सुकमा कलक्टर का अपहरण

सुकमा। बीते दिनों ओडिशा में नक्सलियों द्वारा विधायक को बंधक बनाए जाने का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि छत्तीसगढ़ में एक दुस्साहिक कदम को अंजाम देते हुए नक्सलियों ने शनिवार शाम सुकमा के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण कर लिया। कलक्टर के दो गार्डों की हत्या कर दी गई।कलक्टर मेनन शाम करीब साढ़े चार बजे ग्राम सुराज अभियान से लौट रहे थे। करीब पंद्रह माओवादियों का दल रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठा था। माओवादियों ने कलक्टर की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। कलक्टर के बॉडीगाडर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर माओवादियों के साथ उनकी झड़प हो गई। झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में दो बॉडीगाड्र्स गंभीर रूप से जख्मी हो गए तथा दोनों का दम टूट गया। बताया जा रहा है कलक्टर पॉल मेनन सुरक्षित है तथा उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है लेकिन नक्सली उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। कलक्टर गादीरास से केरलपाल जा रहे थे। केरलापाल स्थित सीआरपीएफ कैंप से दो किमी दूर माझीपारा में कलक्टर का अपहरण किया गया। बताया जाता है कि माओवादी सादे ड्रेस में बाइक पर आए थे। एसपी के नेतृत्व में सुरक्षाबल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। मालूम हो कि बीते दिनों ओडिसा में इटली के दो पर्यटकों और उसके बाद एक विधायक झिका हिकाका को बंधक बना लिया गया था। बाद में दोनों इतालवी नागरिक तो छूट गए मगर विधायक अब भी नक्सलियों के कब्जे में हैं। इससे पहले ओडिशा में ही एक डीएम आर. विनील कृष्णा को भी नक्सलियों ने बंधक बनाया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top