सोनी पर नहीं दिखेगी "डर्टी पिक्चर" 
नई दिल्ली। जो लोग रविवार दोपहर और शाम 8 बजे "द डर्टी पिक्चर" देखने की आस लगाए हुए थे उन्हें तगड़ा झटका लगा है। सोनी टीवी ने फिल्म का प्रसारण नहीं करने का फैसला किया है। सोनी टीवी ने दर्शकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। सोनी टीवी पर दोपहर 12 बजे और शाम 8 बजे द डर्टी पिक्चर का प्रसारण होने वाला था लेकिन सोनी ने कहा है कि वह रविवार को फिल्म का प्रसारण नहीं करेगा। केन्द्र सरकार ने सोनी टेलीवीजन को रात 11 बजे बाद द डर्टी पिक्चर दिखाने को कहा था। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा था कि सोनी टीवी को प्राइम टाइम के बाद फिल्म दिखानी होगी। बोम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में द डर्टी पिक्चर के 58 सीन पर कैंची चलाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top