आधा घंटा जाम रहा मेगा हाइवे
भाजपा के जिला महामंत्री कैलाश चौधरी व भाजपा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ की गिरफ्तारी से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे से 2 बजे तक मेगा हाईवे स्थित माडपुरा चौराहे पर टायर जलाकर रास्ता जाम किया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाजपा जिला मंत्री गजेन्द्रसिंह करणोत ने बताया कि सरकार की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर क्षेत्रीय कार्यकताओं ने विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि एक ओर महंगाई की मार और दूसरी ओर प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। कार्यकर्ता बाबू खां, अहमद खां, पपु भील, भवानीसिंह, आंबसिंह, राजेन्द्रसिंह, हबीब खां सहित कई कार्यकर्ताओं ने रोष जताया।
राठौड़ निरपराध, उन्हें फंसाया: कोटड़ी
बालोतरा. वीर दुर्गादास राजपूत बोर्डिंग में आयोजित बैठक में राजपूत समाज के सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए सिवाना विधायक कानसिंह कोटड़ी ने कहा कि पूर्व मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ निरपराध हंै, उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया गया ताकि उनका राजनीतिक अस्तित्व एवं प्रभाव समाप्त हो। कोटड़ी ने कहा कि राठौड़ भाजपा के स्तंभ नेताओं में से एक हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे षड्यंत्रों का डटकर मुकाबला किया जाएगा। श्री प्रताप फाउंडेशन के प्रतिनिधि राजेन्द्रसिंह कंवरली व हमीरसिंह भायल ने कहा कि यह कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति का एक नया रूप है। सभा के आरंभ में भवानीसिंह टापरा ने इसके खिलाफ संघर्ष करने को लेकर तैयार रहने का आह्वान किया। बाबूसिंह राजपुरोहित सिलोर ने कहा कि राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने नेतृत्व के साथ-साथ उनके सद्गुणों की व्याख्या की। समदड़ी सरपंच बाबूलाल माली ने कहा कि यह संघर्ष किसी पार्टी विशेष का नहीं है बल्कि सत्य व न्याय के लिए है। इस प्रकरण में राठौड़ की जीत होगी। सभा के संचालक महेन्द्रसिंह गोलिया ने बताया कि सभा को भगवतसिंह जसोल, नखतसिंह कालेवा, सुरजभानसिंह दाखां, पूर्व पार्षद जेठूसिंह ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर लूणसिंह रेवाड़ा, लालसिंह असाडा, पूर्व सरपंच भीखसिंह जागसा, सुमेरसिंह अराबा, गणपतसिंह, हरनाथसिंह किटनोद, महेन्द्रसिंह सराणा, रविन्द्रनाथ सराणा, ओमपालसिंह दाखां सहित आस-पास के गांवों के सैकड़ों समाज बंधु मौजूद थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें