बादल ही होंगे पंजाब के अगले सीएम
चंडीगढ़ : पंजाब में अगले पांच साल तक रहेगा बादल का राज। सुखबीर सिंह बादल की मानें तो प्रकाश सिंह बादल ही पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। अगले सप्ताह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। प्रकाश सिंह बादल प्रदेश में पाचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार को चंडीगढ़ में अकाली दल के नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई जिसमें प्रकाश सिंह बादल के नाम पर सहमति जताई गई। आज शाम पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी होगी सीएम की कुर्सी के लिए प्रकाश सिंह बादल के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। जहां तक उप मुख्यमंत्री की बात है तो सुखबीर सिंह बादल एक बार फिर इस जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं। इस बार पार्टी ने 117 में से 56 सीटें अपने नाम की हैं। बीजेपी के खाते में 12 सीटें आई हैं। 46 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब पंजाब में सत्तारुढ़ सरकार ने दोबारा सत्ता में वापसी की है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें