सैफ-करीना की शादी जनवरी में
 मुम्बई। सैफ और करीना की शादी को लेकर कई बार पहले भी अटकलें लगाए जा चुके हैं। दोनों एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं और शादी को लेकर गंभीर भी हैं। लेकिन अब खबर है कि सैफ और करीना जनवरी 2013 में शादी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों अगले साल की शुरूआत में शादी कर लेंगे। शादी जनवरी में या फिर फरवरी में होगी। शादी की रस्में और जगह अभी तय नहीं हुए हैं।
करीना ने इशरा किया था कि वे सैफ से इस साल के अंत में शादी कर लेंगी। बल्कि खबर आई थी कि दानों एजेंट विनोद की रिलीज के बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकेन अब ऎसा जगता है कि दोनों ही अपने अन्य पोजेक्ट्स को पूरा करने में जुटे हुए हैं। करीना इन दिनों मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वे संजय लीला भंसाली की फिल्म को पूरा करने में जुट जाएंगी। इस फिल्म में वे रनवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। शादी की तारीख इसके बाद तय हो सकती है।
कुछ समय पहले सैफ ने कहा था कि वे शादी के बारे में एजेंट विनोद की रिलीज के बाद बताएंगे। एजेंट विनोद तो रिलीज हो चुकी है अब देखना यह है कि सैफ शादी की तारीक कब बताएंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top