सरकार से नाराज कर्मचारियों का अधिवेशन 6 को
बाड़मेर । जिला कलक्टर वीणा प्रधान ने शुक्रवार को यहांअखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की ओर से आयोजित मारवाड़ संभाग अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर में कहा गया है कि राज्यकर्मचारी तीन साल से लगातार राज्य सरकार को चुनावी वादे याद दिला रहे हैं। धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद भी आश्वासन ही मिला। इससे कर्मचारियों में रोष है। अब कर्मचारी 6 मई को जोधपुर में होने वाले अधिवेशन में हक के लिए आवाज को बुलंद करेंगे। पोस्टर में कर्मचारियों के ग्यारहसूत्रीय मांगपत्र का भी उल्लेख किया गया है। इधर संघ के जिलाध्यक्ष बालसिंह राठौड़ ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर अरूण पुरोहित, महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल संकलेचा, जिलाध्यक्ष बालसिंह राठौड़, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष भीखाराम चौधरी, ओमप्रकाश दवे, प्रबोधक संघ जिलाध्यक्ष हनीफखां लोलावा मौजूद थे। बाबूलाल संकलेचा व बालसिंह राठौड़ ने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि 6 मई को होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने में एकजुटता दिखाएं।
इस अवसर पर जलदाय विभाग के हीरसिंह, कलेक्ट्रेट के उमाकांत जोशी, सुमेरसिंह शेखावत, किशन सोनी, किशोर शर्मा, टीलसिंह महेचा, हस्तीमल, महेश शर्मा, ओमप्रकाश राठौड़, सांगसिंह चूली, मांगीलाल जैन, किरण माथुर, संजय जैन, झूमरलाल सोनी, भारत आचार्य, बंशीलाल, पूनमाराम, गिरधारीराम, गणेश, थानाराम आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top