आर्मी चीफ को बर्खास्त करने की मांग नई दिल्ली। आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह रोज ब रोज खुलासे करते जा रहे हैं। सेना प्रमुख के खुलासों ने सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। सेना प्रमुख की ओर से हाल ही में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे एक पत्र को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने समेत विपक्षी दलों ने लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया। भाजपा ने सेनाध्यक्ष के पत्र को लेकर केन्द्र की यूपीए सरकार पर देश की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। भाजपा ने सरकार को संसद में स्थिति साफ करने को कहा है। वहीं जदयू ने तो सेनाध्यक्ष को ही बर्खास्त करने की मांग की है। जयदू नेता शिवानंद तिवारी का कहना है कि सेनाध्यक्ष देश के लिए खतरा बन चुके हैं। वह खुद को बचाने के लिए दूसरों को फंसाना चाहते हैं। तिवारी ने सेना प्रमुख पर घोर अनुशासन हीनता का आरोप लगाया और उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। सपा नेता मोहन सिंह ने भी सेनाध्यक्ष की खिंचाई की है। मोहन सिंह ने कहा कि सेनाध्यक्ष के खुलासे से देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आर्मी चीफ चुनाव लड़ना चाहते हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब सेना प्रमुख के कारण संसद में हंगामा हुआ है। दो दिन संसद के दोनों सदनो में सेना प्रमुख को घूस की पेशकश के कांड से हंगामा हुआ था जिस पर रक्षा मंत्री को सफाई देनी पड़ी थी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top