गोवा में भाजपा, मणिपुर में कांग्रेस की सरकार!
इम्फाल। मणिपुर विधानसभा चुनावों में मिली सफलता से कांग्रेस को फिर एक बार सरकार बनाने का मौका मिला। कुल 60 विधानसभा सीटों में से 18 पर पार्टी जीत चुकी है और 12 में बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि तीन सीटों पर एनपीएफ, 4 पर टीमएमसी और 4 सीटों पर अन्य ने जीत हासिल की है।
उधर, गोवा में रिकॉर्ड मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना में नतीजे भाजपा के पक्ष में बने हुए हैं। 40 में से 13 सीटों पर भाजपा गठबंधन ने विजय हासिल की है और 5 पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस गठबंधन को 4 पर विजय और 4 पर बढ़त हासिल है। उधर, यूजीडीपी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि अन्य उम्मीदवार 2 सीटों पर जीत के साथ 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
मणिपुर में कांग्रेस केन्द्रीय मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष की जीत
मणिपुर की लिलोंग एसी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल नासिर ने निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद अजीजुल हक खान को 3861 से अधिक मतों से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी यामथोंग हाओकिप ने साइकुब एसी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के सी डाउनगेल को 1489 मतों से पराजित किया।
कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधानसभा उपाध्यक्ष लोकेश्वर ने मणिपुर की खुंद्राक्पम एसी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के आई मनगितोन को 5504 मतों से पराजित किया। तृणमूल कांग्रेस के जयकिशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ज्योतिन वाईखोम को मणिपुर की थांगमेईबैंड एसी विधानसभा सीट पर 110 मतों से पराजित किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राधाविनोद कोईजाम तीसरे स्थान पर रहे।
मणिपुर की नामबोल एसी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी एन. लोकेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मणिपुर पीपुल्स पार्टी के चाओबा को 806 मतों से पराजित किया। कांग्रेस ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।
चाओबा पूर्व केन्द्रीय मंत्री है। मुख्यमंत्री की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी ओ इबोबी ओ लांधोनी ने मणिपुर की खानगाबोक विधानसभा सीट पर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मणिपुर पीपुल्स पार्टी की एल जातरा को 9871 मतों से पराजित किया। कांग्रेस ने यह सीट बरकरार रखी है।
मणिपुर की केइराओ विधानसभा सीट पर मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के. थामरजीत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहम्मद अलाउदीन खान को 1450 मतों से पराजित किया। मणिपुर की फुंगयार विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विक्टर केइशिंग शग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागा पीपुल्स फ्रंट के एच काशुंग को 1695 मतों से पराजित किया।
उधर, गोवा की मोरमुगांव सीट पर भाजपा के मिलिंद नायक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के संकल्प अमोंकर को 1200 से अधिक मतों से पछाड़ दिया जबकि नई विधानसभा सीट दाबोलिम पर कांग्रेस के मौविन गोधिनो ने 900 से अधिक मतों से जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रकांत कोवलेकर ने `ेपेम सीट पर 6000 मतों से जीत हासिल की।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top