थार महोत्सव का आगाज 
थार श्री सन्तोश कुमार एवं थार सुन्दरी ललिता शर्मा
बाडमेर जिले की लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तिशल्प को बावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किये जाने वाले तीन दिवसीय थार महोत्सव 2012 का शुभारम्भ सोमवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। गांधी चौक से प्रातः जिला कलेक्टर डॉ. वीणा प्रधान ने शोभायात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अति. जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शोभायात्रा में सबसे आगे थार महोत्सव के बेनर के साथ दो कलाकार तथा उनके पीछे सीमा सुरक्षा बल के सजे धजे ऊॅठ, ोल थाली एवं नगाडे बजाते कलाकार एवं रंग बिरंगी पोशाकों में सिर पर मंगल कलश लिए बालिकाएं चल रही थी। इसी प्रकार घोड़ों पर सवार थार श्रीे के प्रतिभागी, सनावडा कीे गैर, ऊॅठ गाडों पर सवार लोक कलाकार गाते बजाते चल रहे थे। शोभायात्रा गांधी चौक, अंहिसा सर्किल, नेहरू नगर होते हुए आदशर स्टेडियम पहंची।
आदर्श स्टेडियम पर जिला कलेक्टर डॉ. वीणा प्रधान ने तीन दिवसीय थार महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारम्भ ोल की थाप द्वारा किया। इसके बाद विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हुआ। ोल वादन प्रतियोगिता में जोगा खां विशाला प्रथम, मंजूर खा व अनवर खां द्वितीय एवं इन्द्रा खां, गुडडा खां व मुश्ताक खां तृतीय स्थान पर रहें। इसी प्रकार ऊंठ श्रृंगार प्रतियोगिता में वरीया खां व महिपालसिंह के ऊंठ प्रथम, माधोसिंह व अखाराम के ऊंट द्वितीय एवं हाजी रमजान का ऊंट तृतीय स्थान पर रहा। मूछ प्रतियोगिता में मदनसिंह राठौड व खुशालसिंह प्रथम, चान्दमल धारू व रामसिंह राजपुरोहित द्वितीय एवं मदनलाल व प्रहलाद तृतीय स्थान पर रहें। साफा बांध प्रतियोगिता में चान्दमल धारू प्रथम, विरदीचन्द द्वितीय एवं राजसिंह राजपुरोहित, कमलसिंह व करनीदान तृतीय स्थान पर रहें।
संयुक्त परिवार के प्रतिक दादा पोता दौड प्रतियोगिता में भेरूसिंह और उनके पोते जयपालसिंह को प्रथम, किस्तुराराम व उनके पोते जय जान्दू को द्वितीय एवं धुडाराम व उनके पोते दशर्न सोनी को तृतीय स्थान मिला। दम्पति दौड प्रतियोगिता में हीरालाल व उनकी धर्मपत्नी कंचन प्रथम, जयराम व उनकी धर्मपत्नी शोभा द्वितीय एवं विजय व उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहें। पणिहारी मटका दौड प्रतियोगिता में रूखमणी चौधरी प्रथम, मधु मेगवाल द्वितीय एवं बबली देवी तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में अल्पना अग्रवाल को प्रथम, रोशनी लोहिया को द्वितीय व शीतल मूथा को तृतीय स्थान मिला। घोडी डांस प्रतियोगिता में मौलवी हबीबुला प्रथम, शाले मोहम्मद द्वितीय एवं सलीम भाई तृतीय स्थान पर रहें। म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में इन्दु तिलवानी प्रथम व सुधा डांगरा द्वितीय स्थान पर रही। मेहन्दी प्रतियोगिता में सन्तोश को प्रथम, कंचन को द्वितीय एवं शीतल को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वालों को 1100 रूपये, द्वितीय स्थान वालों को 700 रूपये तथा तृतीय स्थान पाने वालों को 500 रूपये की नकद राशि प्रदान की गई।
प्रतियोगिताओं की कडी में सर्वाधिक लोकप्रिय थार श्री एवं थार सुन्दरी प्रतियोगिता के प्रति दशर्कों का काफी उत्साह रहा। इस वर्ष का थार सुन्दरी का खिताब ललिता शर्मा के नाम रहा जबकि सन्तोश कुमार थार श्री चुने गये। थार श्री एवं थार सुन्दरी को जिला प्रशासन की ओर से 5100 5100 रूपये की नकद राशि का पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पूर्व थार महोत्सव के बारे में आमन्ति्रत आलेख तथा फोटो प्रतियोगिताओं के परिणाम भी इस मौके पर घोशित किए गए। आलेख प्रतियोगिता में कवररावसिंह प्रथम, सोनम माहेश्वरी द्वितीय एवं दिनेश कडवासरा तृतीय स्थान पर रहें। वहीं फोंटो प्रतियोगिता में सुनिल राखेचा प्रथम, ठाकराराम मेघवाल द्वितीय एवं अमरलाल तृतीय स्थान पर रहें। आलेख एवं फोटो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को 2100 रूपये, द्वितीय स्थान वालों को 1500रूपये तथा तृतीय स्थान पाने वाले को 1100 रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top