सिंघवी-बुढ़ानिया कांग्रेस के प्रत्याशी 
जयपुर। कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। अभिषेक मनु सिंघवी और नरेंद्र बुढ़ानियां राज्यसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को अपना नामंकन दाखिल कर दिया। दिल्ली में होने की वजह से बुढ़ानिया अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सके। बुढ़ानिया सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। प्रत्याशियों के नामों को तय करने के लिए गुरूवार को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान और शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली बुलाया गया था। शुक्रवार देर रात दोनों नेताओं ने प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक सहित विभिन्न नेताओं से वार्ता कर प्रत्याशियों के नामों के संबंध में जानकारी दी। बाद में इन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। आलाकमान ने दोनों सीटों पर वर्तमान सांसद अभिषेक मनु सिंघवी और नरेंद्र बुढ़ानियां को ही मौका देने का फैसला किया।
अभिषेक मनु सिंघवी वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और केंद्र सरकार की विभिन्न समितियों में सदस्य भी हैं। वहीं केंद्र में भी उनकी अच्छी खासी पकड़ है। इसको देखते हुए उनके नाम पर पहले से ही सहमति बनी हुई थी। वहीं नरेंद्र बुढ़ानियां को केंद्र के एक प्रमुख नेता से नजदीकियाें के चलते टिकट मिला है। केंद्र सरकार में नंबर दो की पोजीशन वाले इस मंत्री ने वष्ाü 2010 में भी बुढ़ानियां को टिकट दिलवाया था। गौरतलब है कि चुनाव के तहत 19 मार्च नामांकन का अतिम दिन है। इसको देखते हुए भाजपा ने शुक्रवार को भूपेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी घोçष्ात किया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top