टीम इंडिया द.अफ्रीका के लिए रवाना
 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मात्र ‌टी-20 मुकाबला खेलने के लिए टीम इंडिया कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में बुधवार तड़के जोहांसबर्ग के लिए रवाना हो गई। भारतीयों के दक्षिण अफ्रीका में प्रवास के 150 साल पूरा होने के उलपक्ष्य में दोनों टीमें 30 मार्च को जोहांसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में एक टी-20 मुकाबला खेलेगी।
रॉबिन उथप्‍पा को मिला मौका
एशिया कप में खेलने वाली टीम इंडिया में एक मात्र बदलाव किया गया है। सचिन तेंदुलकर की जगह रॉबिन उथप्‍पा को सलामी बल्लेबाज के रूप में दक्षिण अफ्रीका भेजा गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मुंबई में राहुल द्रविड़ के सम्मान में आयोजित समारोह के बाद टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद भारतीय टीम चार अप्रैल से 27 मई के बीच होने वाले आईपीएल टी-20 टूर्नामेंट खेलेगी।
Indian team leaves for South Africa

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top