बेअंत के हत्यारे को 31 मार्च को ही दी जाए फांसी: कोर्ट
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के मास्टर माइंड बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी बलवंत सिंह राजोआना को 31 मार्च को ही फांसी दी जाए। चंडीगढ़ सेशन कोर्ट ने यह आदेश दिया है।कोर्ट ने जेल प्रशासन को अदालत की अवमानना का नोटिस भी भेजा है, जिस पर उन्हें 16 अप्रैल तक जवाब देना है। बलवंत को 31 मार्च को फांसी दी जानी है, लेकिन फांसी देने से पंजाब सरकार ने इनकार कर दिया था। सरकार ने विधानसभा में कहा था कि बलवंत सिंह को 31 मार्च को पटियाला जेल में फांसी नहीं दी जाएगी। बेअंत सिंह की हत्या 1995 में कर दी गई थी। हत्याकांड में चंडीगढ़ की अदालत ने बलवंत को 2007 में फांसी की सजा सुनाई थी। तब से वह पटियाला जेल में बंद है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top