ब्लड टेस्ट से खत्म होगा उम्र का सस्पेंस
नई दिल्ली। क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी उम्र कितनी होगी? जी, हां। अब एक छोटे से ब्लड टेस्ट से आपको इसका संकेत मिल पाएगा। इस टेस्ट के भारत में इस साल से शुरू होने की उम्मीद है। इसमें गुणसूत्रों में मौजूद प्रोटेक्टिव कैप्स टेलोमेयर्स की उपस्थिति का पता लगाया जाएगा। टेलोमेयर्स जैविक उम्र के सबसे अच्छे संकेतक होते हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि जैविक उम्र निर्घारण में टेलोमेयर्स की लंबाई की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अलझाइमर्स, ह्वदय संबंधी व कैंसर जैसी बीमारियों के पनपने के जोखिम व छोटे टेलोमेयर्स के प्रतिशत के बीच मजबूत परस्पर संबंध के काफी वैज्ञानिक प्रमाण हैं।
इसी प्रकार दिनचर्या (खान-पान, मोटापा व वर्जिश) का भी टेलोमेयर्स की लंबाई पर असर पड़ता पाया गया है। टेलोमेयर्स से मानव शुक्राणुओं को संरक्षण प्राप्त होने की खोज को 2009 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला था।इस ब्लड टेस्ट को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले टेक्सास यूनिवर्सिटी के साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर में प्रोफेसर डाक्टर जैरी शे हाल ही भारत दौरे पर आए थे। शे के अनुसार अब अधिकांश भारतीय स्वस्थ जीवन जीने में विश्वास करते हैं। कई लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि उनके सेल्स कितने स्वस्थ हैं और वे कितना जी पाएंगे। इस रक्त जांच से इसका जवाब मिलना संभव होगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top