फिल्म अभिनेत्री ने किया सुसाइड मुंबई। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री रूबी सिंह ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। वह यहां गोरेगांव(पश्चिम) स्थित किराये के फ्लैट में रह रही थी और फिल्मों में काम नहीं मिलने से लम्बे समय से डिप्रेशन में थी। पुलिस को रूबी का लिखाा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं बताया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रूबी लम्बे समय से डिप्रेशन में थी। इससे पहले भी वह नींद की गोलियां खाकर सुसाइड का प्रयास कर चुकी थी। रूबी के माता-पिता पटना में रहते है, पिता उप पुलिस अधीक्षक हैं।
फ्लैट में अकेली रहती थी :-  रूबी अविवाहित थी और यहां राम मंदिर रोड स्थित एमएमआरडीए कॉलोनी में रहती थी। आत्महत्या की खबर सबसे पहले उसके पुराने पड़ौसी बिहार के रोहित से मिली। पुलिस के अनुसार रोहित भी अभिनेता है जो कांदीवली में एक होटल में रहती है। गुरूवार को भी वह रूबी से मिलने उसके फ्लैट पर गया था। उस दिन भी रूबी ने नींद की कुछ गोलियां खा ली थी, जिसके बारे में रोहित ने उसकी मां को बताया। तब रूबी और उसकी मां के बीच लम्बी बातचीत हुई। रोहित के अनुसार जब वह रूबी की तबीयत को लेकर आश्वस्त हुआ तब वापस लौटा आया।
पंखे से लटक कर दी जान :- नींद की गोलियां खाने की घटना के बाद जब रोहित रूबी के फ्लैट पहुंचा, लेकिन दरवाजे की घंटी बजाने पर भी किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। ऎसे में दरवाजा तोड़कर जब रोहित जब अंदर पहुंचता है तो रूबी पंखे से दुप्पटे का फंदा बना कर लटकी मिली। पुलिस ने इसके बाद दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top