मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता शहर
भले ही ऊंची मंहगाई दर ने जनता के रोजमर्रा के जीवन को दूभर कर दिया हो, लेकिन एक वैश्विक सर्वेक्षण में भारत के दो शहरों (व्यावसायिक केंद्र मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली) को विश्व के चार सबसे सस्ते शहरों में बताया गया है। मुंबई के इकनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के एक सर्वेक्षण में मुंबई को विश्व का दूसरा सबसे कम खर्चीला शहर और नई दिली को चौथा सस्ता ऐसा शहर बताया गया है।सर्वेक्षण के मुताबिक पाकिस्तान का शहर कराची विश्व भर में सबसे सस्ता जबकि स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख सबसे मंहगा शहर है।
ईआईयू के सर्वेक्षण के मुताबिक चार सबसे सस्ते शहरों (कराची, मुंबई, तेहरान और नई दिल्ली) में से तीन भारतीय उपमहाद्वीप में हैं। सर्वेक्षण में कहा गया पिछले दशक में श्रम आउटसोर्सिंग, कारोबार दूसरी जगह ले जाने और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में भारत आकर्षक गंतव्य रहा है। इसमें कहा गया कि सस्ते श्रम और सस्ती जमीन के कारण भारत और पाकिस्तान पर्यटकों के लिए आकर्षक गंतव्य हैं और वे कम कीमत के साथ विशेष तौर पर पाकिस्तान में जुड़े सुरक्षा संबंधी जोखिम भी लेने के लिए तैयार हैं। विश्व के 10 सबसे मंहगे शहरों में ज्यूरिख और तोक्यो के अलावा जेनेवा, ओसाका कोबे, ओस्लो, पेरिस, सिडनी, मेलबोर्न, सिंगापुर और फै्रंकफर्ट शामिल हैं। इस सर्वेक्षण में करीब 160 उत्पादों और सेवाओं कीमतों की तुलना की गई है जिनमें भोजन, पेय, कपड़े, घरेलू आपूर्ति, घर का किराया, परिवहन, निजी स्कूल, घरेलू नौकर और मनोरंजन की लागत जैसी चीजें शमिल हैं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें