मुंबई पर फिर होगा शिवसेना का राज
मुंबई। मुंबई पर फिर शिवसेना का राज होगा। बीएमसी चुनाव में शिवसेना ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखा दी है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन बहुमत से सिर्फ 12 सीट दूर है। अब तक 217 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा शिवसेना गठबंधन को 102 सीटें मिल चुकी है। शिवसेना ने 72 और भाजपा ने 30सीटों पर जीत दर्ज की है। आरपीआई को सिर्फ एक सीट मिली है। भाजपा-शिवसेना ने आरपीआई से भी गठबंधन किया था।
भतीजे ने दिखाई चाचा को ताकत
इस चुनाव में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने चाचा और शिवसेना सुप्रीमो को अपनी ताकत दिखा दी है। बीएमसी चुनाव में मनसे बड़ी ताकत के रूप में उभरी है। मनसे अब तक 27 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। इस चुनाव में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अब तक सिर्फ 48 सीटें ही जीत पाई है जबकि सहयोगी दल एनसीपी ने 16 सीटों पर जीत जर्द की है। अन्य ने 24 सीटें जीती है।
बीएमसी में कुल 227 सीटें हैं। बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत है। बीएमसी चुनाव में कुल 2232 उम्मीदवार उतरे थे। शिवसेना ने 135, भाजपा ने 63 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं कांग्रेस ने 170 और उसके सहयोगी एनसीपी ने 57 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। मनसे ने 223 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें