मन्नत पर उठा विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई स्थित आलीशान बंगले 'मन्नत' को लेकर उठा विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में दायर याचिका में इस मेगास्टार द्वारा अपने सपने के बंगले के निर्माण को लेकर पुरातत्व और समुद्रतटीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
मुंबई के सिमप्रीत सिंह और अमित मरौंद ने मुंबई हाई कोर्ट द्वारा अपनी याचिका खारिज होने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाई कोर्ट ने गत 28 जनवरी को दोनों की ओर से दायर जनहित याचिका खारिज कर दी थी और इसे लोकप्रियता प्राप्त करने का प्रयास बताते हुए उन पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि शाहरुख ने पर्यावरण और धरोहर कानूनों का उल्लंघन करते हुए बंगले के परिसर में भवन का निर्माण किया है। उधर, शाहरुख का कहना है कि उनके बंगले के निर्माण में नियमों की अनदेखी नहीं की गई। नगर निकाय ने निर्माण कार्य की इजाजत दी थी।
दबंग-किंग खान बने पड़ोसी
मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड के दो कट्टर दुश्मन पड़ोसी बनने जा रहे हैं। अभिनेता सलमान खान ने शाहरुख के मन्नत के नजदीक 32 करोड़ रुपये का ट्रिप्लैक्स खरीदा है। यह 28 मंजिला निर्माणाधीन इमारत द एड्रेस में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास ही है जहां सलमान अभी अपने पिता सलीम और मां सलमा खान के साथ रहते हैं।
सूत्रों के अनुसार सलमान का फ्लैट 9,763 वर्गफीट क्षेत्रफल का है। सलमान ने फ्लैट के बाजार भाव के हिसाब से करीब 1.64 करोड़ रुपये स्टांप शुल्क अदा किया है। पिछले साल सितंबर में सलमान ने वर्ली स्थित 1,650 वर्गमीटर का अपना फ्लैट करीब छह करोड़ रुपये में बेचा था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top