ट्राई सीरीज में भारत की दूसरी हार
ब्रसबेन। कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज में भारत की दूसरी हार। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के 7वें मैच में भारत को 110 रन के बड़े अंतर से हराया। 289 के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इण्डिया 43.3 ओवर में भी ऑल आउट हो गई।
टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक 56 रन की पारी कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने खेली। कप्तानी पारी खेलने की भरपूर कोशिश की और अर्द्धशतक जड़ते हुए स्कोर को 149 रन तक पहुंचाया। लेकिन स्कोर को आगे बढ़ाते हुए क्रिस्टेयन को कैच थमा बैठे और 38वें ओवर में पैवेलियन लौट गए। इससे पहले टीम इण्डिया को छठा झटका रवीन्द्र जडेजा के रूप में लगा। वह 18 के स्कोर पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्टॉर्क ने जडेजा को अपना शिकार बनाया। विकेट खोने के बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने पारी को संभाला लेकिन रैना ज्याद समय तक क्रीज पर नहीं टिक पाए और 28 रन बनाकर चलते बने। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज क्रिश्चियन ने रैना को अपना शिकार बनाया।
भारत की शुरूआत काफी खराब रही। दोनों सलामी बल्लाबाजों जल्द ही पवैलियन लौट गए। ब्रेट ली ने गौतम गंभीर को 5 के स्कोर पर चलता किया। इसके कुछ देर बाद ही सचिन तेंदुलकर भी पवैलियन लौट गए। बेन हिल्फेनहास ने सचिन को 3 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। टीम इण्डिया को तीसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह बिना खाता खोले चलते बने। ब्रेट ली ने रोहित को अपना शिकार बनाया। इसके बाद विराट कोहली 25 गेंद में 12 रन बनाकर पवैलियन लौटे। बेन हिल्फेनहास ने कोहली का विकेट झटका।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर निर्धारित 50 ओवर में 288 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पीटर फोरेस्ट और माइक हसी ने शानदारी पारी खेली। हसी ने 52 गेंद में छह चौकों की मदद से 59 रन बनाए। फोरेस्ट ने 71 गेंद में तीन चौकों की मदद से 52 रन बनाए। भारत की ओर से इरफान पठान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। जहीर खान और रोहित शर्मा को एक एक विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इरफान पठान ने भारत को पहली सफलता दिलाई थी। इरफान पठान ने डेविड वार्नर को 43 के स्कोर पर चलता किया। वॉर्नर ने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। कप्तान रिकी पोंटिंग 7 के स्कोर पर चलते बने। जहीर खान ने पोंटिंग को अपना शिकार बनाया। जहीर ने इरफान पठान के हाथों पोंटिंग को कैच करवाया।
मैथ्यू वेड 45 के स्कोर पर आउट हुए। रोहित शर्मा ने मैथ्यू का विकेट झटका। इसके बाद इरफान ने माइक हसी को अपना शिकार बनाया। हसी को सुरेश रैना के हाथों कैच करवाया। हसी ने 52 गेंद में छह चौकों की मदद से 59 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को पांचवा झटका पीटर फोरेस्ट के रूप में लगा। वह 52 के स्कोर पर आउट हुए। इरफान पठान ने फोरेस्ट का विकेट झटका।
पहली गेंद पर टपकाया कैच
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इण्डिया ने मैच की पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज वेड को जीवनदान दे दिया। जहीर खान की पहली गेंद पर दूसरी स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने वेड का कैच टपका दिया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top