बेटी के अफेयर से भड़क गए " शत्रुघ्न सिन्हा "
मुंबई। फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की साथी कलाकार रणवीर सिंह से नजदीकी रास नहीं आ रही है। सिन्हा ने अपनी बेटी को इस शर्त पर फिल्मों में काम करने की अनुमति दी थी कि वह परिवार का नाम खराब नहीं करेगी और सम्मान बनाए रखेगी। हाल ही में जब यह खबर आई कि सोनाक्षी अपने साथी कलाकार रणवीर सिंह के साथ डेटिंग कर रही है तो शत्रुघ्न सिन्हा भड़क गए। रणवीर और सोनाक्षी लूटेरा फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता में थे।
इस बीच किसी ने यह खबर दे दी कि 14 फरवरी को सोनाक्षी और रणवीर ने कोलकाता से दूर साथ-साथ वेलेंटाइन डे मनाया। शत्रुघ्न सिन्हा तक जब यह खबर पहुंची तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने तुरंत फिल्म यूनिट के लोगों से सफाई मांगी। सूत्रों के मुताबिक शत्रुघ्न ने यूनिट के लोगों से तुरंत अपनी बेटी को घर भेजने को कहा।
शत्रुघ्न के गुस्से को देखते हुए फिल्म के निर्माता विकास बहल को दखल देनी पड़ा। बहल का कहना है कि सोनाक्षी और रणवीर 14 तारीख को कोलकाता में ही थे। वह कहीं नहीं गए थे। दोनों के बीच कुछ नहीं है। इस पर भी सिन्हा का कलेजा ठंडा नहीं पड़ा तो उन्होंने बेटी से सख्त लहजे में सवाल जवाब किए। सोनाक्षी ने भी अफेयर जैसी किसी भी चीज से इनकार किया। सोनाक्षी ने कहा कि यह सब अफवाह है। उसे नहीं पता कि यह किसने अफवाह उड़ाई।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें