‘मुझे कलेक्टर रात को फोन करता है’

भोपाल।। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी. पाटिल एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। इस बार उन पर पर महिला बाल विकास अधिकारी उपासना राय ने देर रात को फोन करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में चंबल संभाग के कमिश्नर अशोक कुमार शिवहरे ने पाटिल से जवाब मांगा है।
महिला बाल विकास अधिकारी राय ने राज्य के मुख्य सचिव सहित कई सीनियर अफसरों को चिट्ठी लिखकर पाटिल की शिकायत की है। राय ने पाटिल पर आरोप लगाया है कि वह रात को 10 बजे के बाद उन्हें फोन करते हैं और अगर वह फोन रिसीव नहीं करतीं तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। इतना ही नहीं उनकी एक कॉलीग महिला अधिकारी को फेवर करते हैं।
महिला अफसर का आरोप है कि पाटिल उसे लगातार कारण बताओ नोटिस जारी करते हैं और वेतन तक रोक देते हैं। इसके अलावा उन्हें शासकीय अवकाश पर श्योपुर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। चंबल संभाग के कमिश्नर शिवहरे ने चर्चा करते हुए राय द्वारा पाटिल पर आरोप लगाने संबंधी पत्र लिखने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि राय के शिकायती पत्र के आधार पर पाटिल से जवाब मांगा गया है और इसके लिए उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है।
महिला अफसर द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में पूछने पर जब पाटिल कॉन्टैक्ट किया गया तो वह उपलब्ध नहीं थे। गौरतलब है कि पाटिल इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। पाटिल जब भोपाल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे तब भी उन पर एक पटवारी ने आरोप लगाया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें