जल्द घर लौटेंगे बिग बी 
मुंबई। अमिताभ बच्चन के प्रशंसक अब चैन की सांस ले सकते हैं। बिग बी की हालत अब पहले से बेहतर है और तेजी से सुधार हो रहा है। ये खुशखबरी खुद बिग बी ने ब्लॉग पर दी।उन्होंने लिखा, कि अब मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं और मेरा हेल्थ ग्राफ आगे बढ़ा है। बुखार और ब्लड प्रेशर नियंत्रण में हैं। ये सब आप लोगों की दुआओं का असर है।'मगर अस्पताल में उनकी रातों की नींद उड़ गई है। आलम ये है कि समय बिताने के लिए वो सुबह चार बजे भी ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है, रातभर जगना अब एक आदत हो गई है। लेकिन सोचने और लिखने के लिए ये समय बहुत अच्छा है। मैं अपनी रातें कोक स्टूडियो की धुनें सुनकर बिता रहा हूं। अस्पताल की ओर से जारी बयान में भी कहा गया है कि अब वो पहले से बेहतर हैं और इसलिए उनका दोबारा ऑपरेशन नहीं किया जाएगा।पिछले हफ्ते का एक-एक दिन जहां बिग बी के लिए मुश्किल भरा रहा, वहीं उनके दर्शकों के लिए भी ये हफ्ता तनाव भरा रहा।
इस तरह हफ्ता तनाव भरा
नौ फरवरी को शूटिंग के दौरान उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई।
-10 फरवरी की शाम को मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-11 फरवरी को अस्पताल में अमिताभ की दोहरी सर्जरी हुई।
-13 फरवरी को अमिताभ को अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी लेकिन सर्जरी की जगह पर असहनीय दर्द होने के कारण घर नहीं लौट पाए।
-16 फरवरी को एक और सर्जरी करने की बात कही गई।
-17 फरवरी को ऑपरेशन की पूरी तैयारी थी, लेकिन ऑपरेशन नहीं हुआ।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top