श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया ने पांच रनों से हराया
पर्थ. सीबी सीरीज के तीसरे मुकाबले में 232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने पांच रनों से हरा दिया है। 2 विकेट गंवाकर 61 रन बना लिए हैं। दिलशान और चांडीमल क्रीज पर मौजूद हैं।
स्टार्क ने दिया पहला झटका:- श्रीलंका का पहला विकेट उपुल थरंगा के रूप में गिरा। थरंगा 5 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए।
श्रीलंका को मिला 232 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने 232 रन का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया की पारी 49.1 ओवर में सिमट गई। डोहर्टी 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंकाई गेंदबाजों का कमाल :-श्रीलंका के गेंदबाजों ने अपने कप्तान महेला जयवर्धने के फैसले का सम्मान रखते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। श्रीलंका के लिए लासिथ मलिंगा, नुवान कुलसेखरा, एंजलो मैथ्यूज, धम्मिका प्रसाद और सेनानाएके ने 2-2 विकेट झटके।
क्लार्क का अर्धशतक :- ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान क्लार्क ने अहम भूमिका निभायी। क्लार्क ने अपना बल्लेबाजी फॉर्म जारी रखते हुए बेहतरीन 57 रन की पारी खेली। क्लार्क का यह 50वां वनडे पचासा है। क्लार्क ने 4 चौकों की मदद से 57 रन बनाए।
क्रिश्चियन और वार्नर की उपयोगी पारियां :- डेनियल क्रिश्चियन ने 33 रन और वार्नर ने 34 रन का योगदान किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top