साई मंदिर मालामाल, दान में मिले 401 करोड़
शिरडी। महाराष्ट्र में प्रसिद्ध शिरडी के साईबाबा मंदिर ने 2011 में करोड़ो रूपए की रिकार्ड कमाई की हैं। मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंदिर को 2011 में दान के रूप में 401 करोड़ रूपए मिले हैं। जो 2010 की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा हैं। उल्लेखनीय है कि 2010 में मंदिर में 322 करोड़ रूपए दान किए गए थे। ट्रस्ट अधिकारी किशोर मोरे ने कहा कि इस बार 15 फीसदी ज्यादा 36 किलो सोना दान किया गया हैं। जबकि 2010 में 31 किलो सोना दान में मिला था। वहीं ट्रस्ट को चांदी में भी 120 किलो ज्यादा दान मिला हैं। 2010 में 320 किलो चांदी दान में मिली थी। जबकि 2011 में 440 किलो चांदी दान की गई हैं। किशोर ने बताया कि मंदिर में विदेशी मुद्रा के रूप में 6.28 करोड़ रूपए दान किए गए हैं। जबकि 2010 में 5.43 करोड़ रूपए मिले थे। उल्लेखनीय है कि शिरडी मंदिर महाराष्ट्र का प्रसिद्ध साईबाबा का मंदिर है। जहां प्रत्येक दिन हजारों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top