दीपिका ने छोड़ी रेस-2
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म के लिए थ्रिलर फिल्मों के निर्देशक अब्बास-मस्तान की फिल्म रेस-2 छोड़ दी है। उन्होंने छह दिन तक फिल्म की शूटिंग करने के बाद अचानक यह फैसला लिया। माना जा रहा है कि उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कोचादाइयां साइन करने के लिए रेस-2 से पल्ला झाड़ा है। रेस-2 के निर्माता रमेश तौरानी उनके इस व्यवहार से खासे नाराज हैं। उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सीआइएनटीएए) में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका को जब रजनी की फिल्म का प्रस्ताव मिला, तो वे इसे ठुकराना नहीं चाहती थी। इसलिए उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे रेस-2 छोड़ दी। जबकि दीपिका के मैनेजर का कहना है कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म का प्रस्ताव मिला है, इसलिए वे फिल्म छोड़ रही हैं। वैसे एक को छोड़कर दूसरे को पकड़ने की दीपिका की आदत पुरानी है। तभी तो उन्होंने इतने कम समय में कई प्रेमी भी बदल डाले।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top