व्हाइट हाउस सील
वाशिंगटन। अमरीका में आर्थिक असमानता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को व्हाइट हाउस की दीवार के पास धुंआ बम फेंका। घटना के वक्त अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में नहीं थे। वह पत्नी मिशेल ओबामा का जन्मदिन मनाने के लिए बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि ओबामा डिनर के लिए बाहर गए हुए थे।
घटना के बाद व्हाइस हाउस को सील कर दिया गया। व्हाइट हाउस के सारे गेट बंद कर दिए गए। अमरीका की सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता जॉर्ज ओजिलविए ने बताया कि व्हाइट हाउस के गेट के बाहर एक हजार आंदोलनकारी जमा थे। इनमें से किसी ने धुंआ बम फेंक दिया। घटना के बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया गया। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अमरीका में आर्थिक असमानता के खिलाफ बड़ा आंदोलन चल रहा है। इसे ओकुपाई आंदोलन का नाम दिया गया है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें