"कम हुआ कांग्रेस का जनता से संवाद"  

जोधपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रभान ने कहा कि कांग्रेस का जनता से संवाद कम हुआ है। यही वजह है कि अब पार्टी पहले जितनी मजबूत नहीं रही। यदि हमारी पार्टी कमजोर नहीं होती, तो केंद्र और राज्य में हम पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आते। सोमवार शाम जोधपुर आए चंद्रभान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब लोग सेवा के उद्देश्य के साथ कांग्रेस से नहीं जुड़ रहे। नजरिए के साथ लोगों के राजनीति में आने का मकसद भी बदला है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस जनसंपर्क अभियान तेज कर रही है।

ग्राम पंचायत, नगर और वार्ड कांग्रेस कमेटियां गठित की जा रही हैं। अगला चुनाव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही लड़े जाने के सवाल पर चन्द्रभान ने कहा कि सोनिया गांधी हमारी नेता है। वे ही इस संबंध में तय करेंगी। अभी हमारे लिए यह बहस का विषय नहीं है। हम घोषणा पत्र के आधार पर चुनाव लड़ते हैं। कांग्रेस ने कभी भी चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया। यह काम विधायक दल का है, वह ही अपना नेता चुनता है। इसके बाद आलाकमान उस पर मोहर लगाती है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top