नैतिक उत्थान से भ्रष्टाचारउन्मूलन’
बाड़मेर
एम.बी.सी. राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ व ‘राष्ट्रीय एकता सप्ताह’ का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ | प्राचार्य डॉ शिप्रा साहा ने भ्रष्टाचार को राष्ट्र के विकास में बाधक बतातेहुये इसके विरोध में आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित किया | उनके अनुसार भ्रष्टाचार देश के समस्त क्षेत्रों में व्याप्त है तथा इसको रोकने के लिए हमें अपने नैतिक चरित्र को सबल बना कर भ्रष्ट आचरण को त्यागना होगा | एन.एस.एस. कार्यक्रम आधिकारी डॉ मृणाली चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने में सतर्क जागरूक युवा जनजागरण द्वारा अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं | डॉ सरिता व्यास ने बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध नैतिक उत्तरदायित्व की जागृति सम्पूर्ण समाज को सतर्क और जागरूक कर सकती है | इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | भ्रष्टाचार के विरोध में कार्टून चित्रण में पूजा जांगिड़ प्रथम, मनीषा महेचा द्वितीय व अमिया तृतीय रहीं | निबंध प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, दीक्षा द्वितीय व रेखा तृतीय रहीं | ‘आधुनिक भारत में सरदार पटेल की प्रासंगिकता पर भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम, रेखा ने द्वितीय व मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | कार्यक्रम में डॉ हुक्माराम सुथार, खेल अधिकारी देवाराम चौधरी, मांगीलाल जैन, हरीश खत्री, पोकराराम, छात्रसंघ अध्यक्ष मूली चौधरी, उपाध्यक्ष रितुका, महासचिव मोहिनी, संयुक्त सचिव धापू उपस्थित थीं |

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top