अंबेडकर के आदर्शाें पर चलने का लिया संकल्प
संविधान दिवस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई समेत गणमान्य नागरिको ने अंबेडकर प्रतिमा को किया माल्यार्पण
बाड़मेर 
द्वितीय संविधान दिवस पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर अम्बेेडकर जयन्ति समारोह समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत विभिन्न गणमान्य नागरिकांे एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे ने डॉ.भीमराव अंबेडकर सर्किल पर स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान डा.अंबेडकर के आदर्शाें पर चलने का संकल्प लिया गया। जिला मुख्यालय पर डा.भीमराव अंबेडकर सर्किल स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, डॉ.भीमराव अंबेडकर समारोह समिति के संयोजक ताराचंद गोसाई, ताराचंद जाटोल, पूर्व संयोजक छगनलाल जाटोल, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, समिति भैरोसिंह फुलवारिया, सीओ स्काउट गाइड ज्योतिरानी महात्मा, केवलचंद बृजवाल, प्रवक्ता सुरेश जाटोल, पार्षद श्याम पुरी, प्रेम परिहार, त्रिलोक सेजू, तिलाराम पन्नू,जटिया समाज के अध्यक्ष उमाशंकर फुलवारिया, पार्षद किशन बडारिया, सुनिल शर्मा, लक्ष्मण टाक, आनंद थोरी, हरीश जाटोल, राकेश कुलदीप, जगदीश गोसाई, जटिया समाज कोषाध्यक्ष भोमाराम फुलवारिया, लक्ष्मण कुर्डिया, किशन फुलवारिया, राजेश चौधरी, प्रियंका चौहान, हितेश सोनी, जोगाराम हूड्डा समेत कई गणमान्य नागरिकांे ने माल्यार्पण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने संविधान दिवस के बारे मंे जानकारी देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top