राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद बाड़मेर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
बाड़मेर।
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार किये जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्षन कर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। 
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुकेष जैन ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज दिन में पूर्व सैनिक परिवार एवं उनके परिजनों से मिलने जा रहे है तब अचानक दिल्ली पुलिस कमिष्नर एम के मीणा ने बिना किसी वारण्ट एवं सूचना के राहुल गांधी को अचानक गिरफ्तार कर लिया जो केन्द्र सरकार के इषारे पर किया गया। इससे सम्पूर्ण देष एवं कांग्रेसजनों में भारी रोष है। 
राहुल गांधी को केन्द्र सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या की है जिसके विरोध में सम्पूर्ण देष में विरोध प्रदर्षन हो रहे है तथा बाड़मेर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फतेह खान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्षन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया तथा चेतावनी दी गई कि अगर राहुल गांधी को शीघ्र ही रिहा नहीं किया गया तथा इस प्रकार की घटना की पुनरावर्ती की गई तो कांग्रेस द्वारा सम्पूर्ण देष में जन आन्दोलन किया जायेगा। इस धरना प्रदर्षन में उप जिला प्रमुख सोहनलाल चैधरी, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, जिला उपाध्यक्ष यज्ञदत जोषी, जिला प्रवक्ता मुकेष जैन, पूर्व उप जिला प्रमुख डालूराम चैधरी, यूथ उपाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रूपाराम सारण, नगर अध्यक्ष दमाराम माली, महावीर बोहरा, प्रवीण सेठीया, नीरज जोषी, रफीक मोहमद, भूराराम गोदारा, भूराराम सारण, दीपक परमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top