जन समस्याओं के निराकरण का आदर्श मंच है जनकल्याण शिविर-भाटी
जैसलमेर।
ग्राम स्तरीय जन समस्याओं को निराकरण का आदर्ष मंच जन कल्याण पंचायत षिविर है। उक्त उद्गार विधायक छोटूसिंह भाटी द्वारा ग्राम पंचायत बडोडा गांव के अटल सेवा केन्द्र में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत षिविर के दौरान व्यक्त किये।
षिविर को सम्बोधित करते हुए विधायक भाटी ने कहा कि बडोडा गांव को आदर्ष ग्राम के रूप में विकसित करने के लिये कोई कसर नही छोडी जायेगी।
विधायक ने बडोडा गांव जांवध जूनी लिंक रोड का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होने की जानकारी देते हुए कहा कि बडोडा गांव में चिकित्सालय, बालिका विद्यालय खोलने का कार्य पहली प्राथमिकता है।
विकास अधिकारी धनदान देथा ने जन कल्याण षिविर में किये जाने वाले कार्यो की विस्तृत जानकारी ग्रामवासियों को दी गई।
देथा ने बताया कि आज के षिविर में राजस्व चिकित्सा आयुर्वेद जलदाय, विद्युत, पंचायती राज, आंगनवाडी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित 14 विभागो के कर्मचारी उपस्थित है।
शिविर में मौके पर राजस्व विभाग द्वारा प्रकरणो का निस्तारण किया गया एवं चिकित्सा विभाग द्वारा व्यक्तियों की जांच की गई है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top