17 ग्राम पंचायत मुख्यालयो पर दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविर आज
प्रत्येक पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायत मुख्यालयो पर आयोजित होंगे शिविर
बाड़मेर।
ग्रामीण जनता की पंचायत स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बाड़मेर जिले की 17 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इसमें ग्रामीण जनता की विभिन्न विभागों से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति के दो समीपस्थ ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविर शुक्रवार को प्रातः 9.30 से प्रारंभ होंगे। इसमंे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, वन, आयोजना, श्रम, कृषि, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा जनजाति क्षेत्रीय विभाग के अधिकारी शामिल होकर आम जनता की पंचायत स्तरीय समस्याओं का समाधान करेंगे।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को बाड़मेर पंचायत समिति की शिवकर एवं गालाबेरी ग्राम पंचायत, बालोतरा मंे जागसा एवं बुडीवाडा, बायतु में बायतु चिमनजी एवं बायतु भोपजी, सिणधरी में चाडों की ढाणी एवं अरनियाली महेचान, सिवाना में गुडा एवं नाल, चौहटन में आकोडा एवं उपरला, शिव में आकली एवं जुनेजो की बस्ती, धोरीमना में लुखु एवं रोहिला, पाटोदी में पाटोदी एवं भाखरसर, कल्याणपुर में मूल की ढाणी एवं कोरणा, गुडामालानी में अणखिया एवं नोखडा, गिडा में जाजवा एवं कानोड, रामसर में बबुगुलेरिया एवं रामसर, गडरारोड में रोहिडी एवं सुन्दरा, सेडवा में सोनडी एवं शौभाला दर्शान, धनाउ में ईशरोल एवं बाछडाउ, समदडी में जेठन्तरी एवं सिलोर ग्राम पंचायत मंे दीन दयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविर आयोजित होंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top