केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह पहुंचे मुनाबाव बोर्डर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 
बाड़मेर
गृहमंत्री राजनाथसिंह शनिवार को सुबह 11.10 बजे जैसलमेर से मुनाबाव बोर्डर पहुंचे। उनके साथ गृहराज्यमंत्री किरण रिजूज भी है। राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने उनकी अगुवानी की। केन्द्रीय गृह मंत्री पश्चिमी सरहद पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद जवानो से रूबरू हुए ।
गृहमंत्री राजनाथसिंह ने यहां जवानों की हौंसला अफजाही करने के साथ ही मुनाबाव सीमा चौकी पर जवानों व अधिकरियों से उनके हालचाल जान रहे है। उन्होंने पश्चिमी सीमा सहित पूरे देश में सुरक्षा इंतजाम को मजबूत बताते हुए कहा कि भारत विश्व के मजबूत राष्ट्रों में से है। 
जवान किसी तरह की फिक्र नहीं करें देश उनके साथ है। भारतीय सेना का मनोबल मजबूत हुआ है और हम हर मामले में सक्षमता के साथ खड़े है। उन्होंने जवानों से बात भी की और अधिकरियों से पश्चिमी सीमा की जानकारी ली।
केन्द्रीय गृह मंत्री शनिवार दोपहर 1.15 बजे मुनाबाव से रवाना होकर दोपहर 01.55 बजे उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगे। इसके उपरांत दोपहर 02.05 बजे उनका वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top