सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार पाकिस्तान से आई ये ट्रेन, सीमा पर बढ़ी चौकसी
बाड़मेर।
पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार थार एक्सप्रेस भारत की सीमा में आई। भारत की सीमा में आई थार शनिवार को मुनाबाव स्टेशन पर पहुंची। यहां जांच एजेंसियों ने भारी चौकसी के बीच यात्रियों को चेक किया। इधर जोधपुर से रवाना होकर पाकिस्तान जाने वाली थार एक्सप्रेस भी मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी है। पूरे स्टेशन को सीज कर दिया गया है। पाक जाने वाले यात्री हुए कम…
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है।
इस ट्रिप में 271 यात्री पाक जाने के लिए रवाना हुए हैं। ये यात्री पाकिस्तान के ही हैं।
इधर पाक से आने वाले यात्रियों की संख्या 487 बताई जा रही है।
देखा जाए तो उरी अटैक के बाद पाकिस्तान जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है।
 जोधपुर समेत सीमा के बीकानेर और बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top