आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजित होंगे कार्यक्रम
एक माह में निखरेगा बाड़मेर का रूप ,शुरू हुआ आछो बाढ़ाणो अभियान 
बाड़मेर। 
स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को बाड़मेर एवं बालोतरा नगरीय निकाय क्षेत्रांे मंे प्रभावी साफ-सफाई व्यवस्था करने के लिए विशेष स्वच्छ नगर अभियान आछो बाढ़ाणो टाउन हाल में जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र तिवाड़ी के मुख्य आतिथ्य,आयुक्त श्रवण विश्नोई की अध्यक्षता ,महेश पनपालिया ,पार्षद अनिल व्यास ,अधिशाशी अभियंता ओमप्रकाश ढीढवाल, दीप सिंह भाटी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ।
इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कैलाश चन्द तिवाड़ी ने कहा कि दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत के सपने का जो आगाज किया था आज वो पुरे भारत के जन मानस पटल पर छा गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता उपदेश भाषणों से प्रेरित नही होती यह स्वप्रेरित सेवा कर्म हैं ,इसकी आम जन को मेरा शहर सुन्दर हो की भावना विकसित करनी होगी। तभी हम सफल होंगे। नगर परिषद के आयुक्त श्रवण विश्नोई ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ आम जन की भागीदारी जरुरी हैं । उन्होंने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं ,हम अपने घरांे और दुकानों के आगे खुद गंदगी फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत आम जन की भागीदारी से आपनो बाढाओ आछो हो इसके लिए समुचित प्रयास जागरूकता कार्यक्रमो के जरिए किए जाएंगे। इसमंे शहरवासियों की भागीदारी अपेक्षित हैं। इस अवसर पर ग्रुप फॉर पीपुल्स के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा कि मेरी गली से लेकर मेरा शहर स्वच्छ रहे इस भावना के साथ सेवा कार्यो में योगदान की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि शहर से गन्दगी दूर भगाने के लिए स्वेच्छा एवं सबकी भागीदारी से आंदोलन चलेगा जिसमे आप लोगो का सहयोग जरुरी हैं। इस अवसर पर महेश पनपालिया ,आदिल भाई ,ओमप्रकाश ढिंढरवाल ,डीप सिंह रणधा ने भी संबोधित किया। इस दौरान अंतराष्ट्रीय ख्यातिनाम लोक कलाकार अनवर खान बहिया ,जमाल खान पार्टी ने स्वच्छता सन्देश देते हुए लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी ,वही वन्दना व्यास के निर्देशन में अनपढ़ धूडि़यों नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद् बाड़मेर , ग्रुप फॉर पीपुल्स ,धारा संस्थान ,महिला मण्डल आगोर बाड़मेर के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दीप सिंह रणधा ने मोभी गाँधी कविता की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर संजय शर्मा ,रणवीर सिंह भादू , रमेश सिंह इंदा ,बाल सिंह राठौड़ ,जय माली ,हाकम सिंह भाटी ,मगाराम माली ,विपुल दवे ,महिपाल ,प्रेम परिहार ,मुकेश व्यास , चंद्रवीर खत्री ,आसाराम , सत्यप्रकाश जैन ,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चन्दन सिंह भाटी ने किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top