जैसलमेर नीम महोत्सव पर्यावरण सरंक्षण की अनूठी पहल : मानवेन्द्र सिंह
जैसलमेर 
सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर विंग द्वारा किशोर न्याय बोर्ड परिसर में नीम महोत्सव का आयोजन राजस्थान फ़ुटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष और विधायक शिव मानवेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।।इस दौरान मानवेन्द्र सिंह ने नीम के पोधे लगाकर शुरुआत की।।परिसर में 51 पोधे रोपित किये।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा किं मैं खुद ग्रुप से जुड़ा हूँ।नीम महोत्सव के तहत बाड़मेर में भी पोधे लगाये।उन्होंने कहा कि नीम लगाना पवित्र काम हैं।नीम गुणों की खान हे।साथ ही मरुस्थलीय क्षेत्र में सर्वाधिक पनपने वाला पौधा हैं।।उन्होंने नीम महोत्सव को नियमित करने का सुझाव दिया।।।उन्होंने कहा की पोधे लगाकर उनकी पूरी देखभाल की जिम्मेदारी निभाये ग्रुप।।उन्होंने कहा की ग्रुप सकारात्मक सोच के साथ समाज सेवा में जुटा हैं। दोनों जिलोमे बहुत अच्छा काम कर रहा हे।।
किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य मांगीलाल सोलंकी ने कहा की वो ग्रुप के कार्यो की सराहना करते हैं।।नीम महोत्सव जिले में पर्यावरण सरंक्षण को नई दिशा देगा।।उन्होंने कहा की शहरी क्षेत्र में भी सड़क के दोनों और पोधे लगाए जाए।।इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष मुकेश ग़ज़्ज़ा ने कहा की ग्रुप का मुख्य उद्देश् सेवा हैं।ग्रुप जमीन से जुड़ कर काम करता हैं।।उन्होंने कहा की हम बाते नही काम धरातल पर करने में विश्वास करते हैं।।ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने ग्रुप का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।।इस अवसर पर भंवर सिंह साधना,अनिल शर्मा,देवेन्द्र सिंह परिहार,दलवीर सिंह भाटी,जितेंद्र खत्री,पर्वत सिंह भाटी,शरद भाटिया,राजेन्द्र सिंह चौहान,संजय राहड़,डॉ हितेश चौधरी,पंकज तंवर,मनीष तंवर,महिला सदस्य सनोफर अली,मनीष व्यास,दुष्यंत,मयंक देवड़ा,किशोर सिंह राठौड़,अविनाश बिस्सा,सुभान चनिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top