प्रभारी सचिव ने कृषि विज्ञान केन्द्र का अवलोकन किया
प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने कृषि विज्ञान केन्द्र दांता मंे खेती-किसानी से जुड़े विविध पहलूआंे के बारे में जानकारी ली।
बाड़मेर।
जिले के प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने गुरूवार शाम को दांता स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र मंे संचालित विभिन्न खेती-किसानी से जुड़ी परियोजनाआंे का अवलोकन किया। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे तक खेती के उन्नत तौर तरीके पहुंचाने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने कृषि विज्ञान केन्द्र मंे उन्नत तकनीक से फसल उत्पादन, खजूर, केंचूआ उत्पादन, शून्य उर्जा शीत कक्ष, नर्सरी मंे पौधारोपण का जायजा लिया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डा.प्रदीप पगारिया ने कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियांे की जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच तथा बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी उनके साथ थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top