शिक्षक दिवस पर 36 शिक्षक होंगे सम्मानित 
जयपुर।  
‘शिक्षक दिवस‘ पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में इस बार प्रदेश के 36 शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि प्रारम्भिक, माध्यमिक एवं संस्कृत शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को स्थानीय बिड़ला सभागार में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धर राजे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार शा. शि. जसवंत सिंह, राउमावि, राजगढ, चुरू, व्याख्याता शिवशंकर व्यास, (हिन्दी), सेठ किशन लाल कांकरिया राउमावि, नागौर, रामलाल जाट, (हिन्दी) राउमावि, तुलसीराम, सीकर, प्रधानाचार्य डॉ0 जयश्री भार्गव, स्व. मन्नालाल विजयवर्गीय रा.आदर्श उमावि, हसोली (साम्भरलेक) जयपुर, अरूणा बैंस, राउमावि, खारी चारणान (कोलायत) बीकानेर, व्याख्याता मामराज सिंह शेखावत (इतिहास) राउमावि, विराट नगर, जयपुर, प्रधानाचार्य छगनलाल व्यास, राउमावि, सरवडी चारणान, बाडमेर, व्याख्याता मंगलचन्द कुमावत, (अंग्रेजी) राउमावि, रींगस, सीकर, प्रधानाचार्य डॉ. गिरिजेश शर्मा, एस.एस. जैन सुबोध बाउमावि, जयपुर, व.शा.शि. कैलाश कुमार, राउमावि, समेजा, श्रीगंगानगर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वरिष्ठ अध्यापक सुनील कुमार पण्डया (अंग्रेजी), रा.आदर्श उमावि, करावाडा, डूंगरपुर, व्याख्याता रामराय मीणा, (अंग्रेजी) राउमावि शाहपुरा, भीलवाड़ा, मंगलेश कुमार शर्मा (हिन्दी) रा.आदर्श उमावि, केसरियावाद, प्रतापगढ़, प्रधानाचार्य वेदप्रकाश आदित्य, रा.आदर्श उमावि, नोरंगपुरा, झुन्झुनू, अध्यापक बसन्त कान्त शर्मा, रा.आदर्श उमावि, कलिंजरा, बांसवाड़ा, व्याख्याता उगमसिंह तंवर (हिन्दी) रा.आदर्श उमावि, रामदेवरा, जैसलमेर, प्रधानाचार्य अजीज अहमद शेख, राउमावि, महाडी (कोटडा) उदयपुर, लीला चतुर्वेदी, राउमावि, माताजी की पाण्डोली, चित्तोडगढ, वरिष्ठ अध्यापक पुष्पा देवी मंगल,(संस्कृत), शहीद सोहन सिंह रा.आदर्श उमावि, महू इब्राहिमपुर, करौली, प्रधानाचार्य रामावतार अरूण, स्वामी विवेकानन्द रा. मॉडल स्कूल, बानसूर, अलवर को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में प्रधानाचार्य डूंगरराम सुथार, राउमावि, शिकारपुरा, जोधपुर, व्याख्याता राजेन्द्र कुमार शर्मा, राउमावि, काली पहाडी, दौसा, स्नेहलता पारीक,(इतिहास) राबाउमावि, फॉयसागर, अजमेर, पुरूषोत्तम लाल सुयन (राजनीति विज्ञान), रा. आदर्श उमावि, भिलवाडी, झालावाड़, प्रधानाचार्य बजरंग लाल जेठू, राउमावि,सुनारी (लाडनू) नागौर, वरिष्ठ अध्यापक, पवन कुमार शर्मा, राउप्रावि, विजयनगर, भरतपुर, शा.शि. विनोद कुमार जोशी, राउप्रावि, उदैया,ब्लॉक गलियाकोट, डूंगरपुर, अध्यापक नारायण सिंह तंवर, राप्रावि, पोकरपुरा पं.सं. सांकडा, जैसलमेर, प्रधानाध्यापक सतीश कुमार गुप्ता, रा.प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय, नारायणपुर, अलवर, प्रधानाध्यापक कामनाथ शर्मा, रा. गोविन्द वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सामोद, जयपुर को भी सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार वरिष्ठ अध्यापक फूलाराम, भागचन्द का रा.वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, खाटूश्यामजी, सीकर, शा.शि.ग्रेड प्प्, संत कुमार शर्मा, रा.वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय मूण्डरू, सीकर, अध्यापक, ओमप्रकाश शर्मा, रा.प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, उदयभान सिंघल, रा.प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, सिरोड खुर्द, मुण्डावर, अलवर, मोहम्मद इमरान खान मेवाती, रा.वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, अलवर, शा.शि. शक्तिसिंह गोड, रामावि, लोहागल, अजमेर को सम्मानित किया जाएगा। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top