बाड़मेर वात्सल्य धाम में हुआ पौधरोपण 
बाड़मेर।
‘वात्सल्य सेवा केन्द्र, भारत विकास परिषद, अपना संस्थान एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में वात्सल्य सेवा केन्द्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया। यहां पर स्वयंसेवकों ने आश्रम के बाहर सड़कों के दोनों ओर पौधरोपण किया, साथ ही भारत माता की जयघोष के नारे लगाए।
वात्सल्य सेवा केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि वात्सल्य सेवा केन्द्र को और अधिक सुंदर बनाने की दृष्टि से आश्रम परिसर के पास स्थित सड़कों के दोनों तरफ साध्वी सत्यसिद्धा गिरी, अपना संस्थान के पीडब्ल्यूडी के पूर्व अतिरिक्त मुख्य अभियंता ताराचंद जाटोल, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी, प्रोग्राम मैनेजर किशन गौड़ व भारत विकास परिषद के कई सदस्यों ने जाकर स्वयंसेवकों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने शास्त्रों के अनुसार पौधरोपण से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। वहीं ताराचंद जाटोल ने पौधरोपण से वैज्ञानिक दृष्टि से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। वहीं जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी ने सभी का आभार जताया कि स्वयंसेवकों को पौधरोपण जैसी सेवा करने का सुअवसर दिया गया। इन अधिकारियों व स्वयंसेवकों ने वात्सल्य सेवा केन्द्र का भी अवलोकन कर तारीफ की, यहां निराश्रित बालिकाओं की बेहतर तरीके से देखभाल की जा रही है। वात्सल्य धाम में और भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top