साध्वी प्रियरंजनाश्री का 50 वां जन्म दिवस 31 को
बाड़मेर
खरतरगच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवंत जिनमणिप्रभसूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी एवं पाश्र्वमणि तीर्थ प्रेरिका, गच्छ गणिनी विभूषिता गुरूवर्या सुलोचनाश्रीजी म.सा. की विदुषी सुशिष्या प्रखर व्याख्यात्री साध्वी प्रियरंजनाश्रीजी म.सा. का 50 वां सुवर्ण जन्म दिवस बुधवार, 31 अगस्त 2016 को मुंबई उपनगरे कपोलवाड़ी दुसरी पांजरापोल उपाश्रय में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा।
गुरूभक्त खेतमल तातेड़ ने बताया कि साध्वीजी के जन्म दिवस के उपलक्ष में 30 अगस्त 2016 को प्रातः 10 बजे राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में मरीजों को ज्यूस एवं फल वितरित किये जायेंगे। इसके अलावा गरीब एवं बेसहारा लोगों को भोजन वितरण किया जायेगा। 31 अगस्त 2016 को प्रातः 10.30 बजे गेंहू रोड़ स्थित सत्य सांई अंध व मूक बधिर विद्यालय में समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विद्यालय में बच्चों को मिठाई वितरण किया जायेगा। साध्वीवर्या के जन्म दिवस के उपलक्ष में श्रीमती कमलादेवी बाबुलाल लूणिया परिवार धोरीमन्ना वाले हाल बाड़मेर द्वारा बच्चों में मिठाई वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। इस अवसर पर मुंबई में कई जगहो से आकर सैकड़ों की संख्या में गुरूभक्त साध्वीवर्या को उनके जन्म दिवस की अनुमोदना देंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top