गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरुदेवो महेश्वर....
जैसलमेर
गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरुदेवो महेश्वर, गुरु साक्षात पर ब्रह्म तस्मै श्रीगुरुवे नम: कुछ इसी प्रकार के मंत्रो से शिष्यों ने अपने गुरु की पूजा अर्चना कर उनसे आर्शिवाद लिया। मंगलवार को जिलेभर की मठो, मंदिरों व विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव उल्लास व श्रद्धा से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के तहत स्थानीय आसरी मठ में महंत शिवसुख नाथ के शिष्यों ने उनकी पूजा की तो गुरु नाथ ने उन्हें आर्शीवाद स्वरुप जीवन में कल्याण का मार्ग बताया। इस मौके पर सत्संग व भजनों के कार्यक्रम भी हुए। आसरी मठ में गुरु शिवसुख नाथ के पूजन का सुबह शुरू हुआ सिलसिला दिनभर चलता रहा। सेकड़ों की संख्यां में मंदिर पहुंचे शिष्य पहुंचे और गुरुवर के चरणों की वंदना कर तिलक व श्रीफल भेंट कर पूजन किया। इसी प्रकार स्थानीय व्यास बगेची में गुरु पूर्णिमा महोत्सव व व्यास पूर्णिमा पर नऊजी व्यास पंचातय की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश पूजन व रुद्राभिषेक से हुई। शिव परिवार की पूजा अर्चना के बाद भगवान शिव का सहस्त्रघटी रुद्राभिषे किया गया। शाम करीब पांच बजे दुर्ग से व्यास बगेची तक श्रीमद्भागवत की शोभायात्रा निकाली गई। शाम सात बजे भागवत का पून करने के बाद शांति पाठ से रुद्राभिषेक व धार्मिक कार्यक्रमों की पूर्णाहुति की गई। इसी प्रकार गुरु पूर्णिमा के मौके पर नेहरु बाल मंदि उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम गुरु वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने गुरु को ईश्वर मानते हुए उनका पूजन किया। कार्यक्रम में कनिष्का, विशाखा भाटी, भाविका सोनी ने गुरू की महिमा का वंदन किया। संस्था प्रधान प्रेमनरायण शर्मा, कैलाश बिस्सा, ऋषि कुमार गोपा ने जीवन में गुरु की उपयोगिता के बारें में बताया। इस दौरान नीतू पालीवाल, रेखा भाटी, माला शर्मा, राकेश कुमार ने विचार व्यक्त किए। संचालन आरती व्यास ने किया। 

तरु मित्र व तरु पुत्र अभियान 

गायत्री परिवार व युवा संगठन दीया की ओर से गुरु पूर्णिमा के मौके पर तरु मित्र व तरु पुत्र अभियान का का आगाज किया गया। जैसलमेर जिले के डाबला गांव स्थित जगदम्बा ओद्योगिक संस्थान परिसर में पौधरोपण से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। प्रवक्ता जेपी व्यास ने बताया कि पौधारोपण से पूर्व सभी कार्यकर्ताओ व विद्यार्थियो ने गुरु पूजन, भूमी पूजन व वृक्ष पूजन कर सभी ने एक पौधा लगाकर मित्र व पुत्र के रुप में पौधे को संरक्षित करने का संकल्प लिया। व्यास ने बताया कि अभियान श्रावणी पूर्णिमा तक चलाया जाएगा । कार्यक्रम में पूर्व युआईटी चैयरमेन उम्मेदसिंह, जगतंबा आईटीआई के प्राचार्य लीलाराम गेवा आदि ने नीम, शीशम व बरगत के पच्चास पौधे लगाए। इसी प्रकार आदर्श विद्या मंदिर प्राथ्मिक भाटिया बगेची में मनाई गई गुरु पूर्णिमा के मौके पर चंद्रभान खत्री ने गुरू की महिमा के बारें में बताया। 

किया शिक्षकों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वन्दन, छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव आनन्द जगाणी ने बताया कि कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल व करणी बाल मन्दिर में आयोजित किया गया। इसमें गुरु शिष्य परम्परानुसार शिष्यों ने गुरु की चरण वन्दना कर आर्शीवाद लिया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top